कुशा घाट पर नए झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

 


हरिद्वार, 28 मार्च (हि.स.)।पुरानी सब्जी मंडी चौक, मोती बाजार, कुशा घाट मार्ग के व्यापारियों ने पुरानी सब्जी मंडी चौक पर पुराना बिजली घर के स्थान पर गंगा जी पर झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने किया।

इस अवसर पर व्यापारी नेता संजय चोपड़ा व मोती बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश खुराना ने कहा कि आगामी कुंभ मेला 27 के आयोजन के दौरान कुंभ मेला प्रशासन द्वारा गंगा जी पर दो पुलों का निर्माण किया जा रहे हैं, एक श्री यंत्र मंदिर के सामने, दूसरा खड़खड़ी श्मशान घाट पर। इन्हीं पुलों के निर्माण में तीसरा पुल 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर बनाए जाने की नितांत आवश्यकता है उन्होंने कहा शीघ्र ही व्यापारियों को संगठित कर तीसरे पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में मोहित गर्ग ,राहुल वर्मा, सुंदरलाल राजपूत, संजय भारद्वाज, शोभराज सिंह, अवधेश कोटियाल, राजेश दुआ, संजय बंसल,‌ राधेश्याम रतूड़ी, श्याम, नितिन, संजय पवार, गोपाल कृष्ण, मनोज, मुकेश, अमित रतूड़ी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला