जय कंडोलिया महोत्सव का समापन, सवाई भट्ट और ममता भारद्वाज की प्रस्तुति ने बांधा समां

 

पौड़ी गढ़वाल, 20 जून (हि.स.)। जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव की पांचवीं और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम सवाई भट्ट और सा रे गा मा पा फेम और जी पंजाबी फाइनलिस्ट हिमांचल प्रदेश ममता भारद्वाज के गीतों के नाम रही।

सवाई भट्ट ने केसरिया बालम पधारों म्हारे देश, ओ सजना, ये दिल मेरा माने कहां, मौजूद है, ओ यारा,पायलाड़ी, मेरा सजन गया परदेश, बोलो हर हर बम बम, बस तू ही तू , छाप तिलक जैसे कई गीत गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

ममता भारद्वाज ने हिंदी,पंजाबी, हिमाचली नाटी गाकर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनका गाया हिमाचली गीत रोडू जाना हो दर्शकों ने खूब पसंद किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक मंचों से प्रतिभाओं को मौका मिलता है। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन के लिए इस तरह की कार्यक्रमों को आवश्यक बताया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई दी।

पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने सांस्कृतिक संध्या के समापन के अवसर पर आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक संयोजक मनोज रावत अंजुल ने सभी संयोजन समितियों का आभार व्यक्त किया। पालिका अध्यक्ष द्वारा सवाई भट्ट, ममता भारद्वाज का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, केंद्रीय विश्व विद्यालय लोकभाषा लोक संस्कृति निष्पादन केंद्र, श्रीनगर गढ़वाल के निदेशक गणेश खुगशाल गणी, पराज मेडिकल साइंस और पैरा मेडिकल प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ विंदेश्वर बलोदी, आर्किटेक्ट आनंद सिंह रावत, सहित कई गणमान्य अतिथिगण मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह