राज्यपाल से मुख्य सचिव ने की भेंट
May 6, 2026, 18:27 IST
देहरादून, 06 मई (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से बुधवार को लोक भवन में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।वहीं राज्यपाल से लोक भवन में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कुलपति से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध एवं नवाचार संबंधी विषयों की जानकारी ली।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय