नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार

 


हरिद्वार, 02 जून (हि.स.)। कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म एवं यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 31 मई को कोतवाली भगवानपुर में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को मांगेराम नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मांगेराम पुत्र रामशरण, निवासी ग्राम रायपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला