चेन स्नैचिंग का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह का एक आरोपित गिरफ्तार

 


हरिद्वार, 26 मार्च (हि.स.)। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शिवालिक नगर क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का महज 21 घंटे में खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन का आधा हिस्सा और एक अवैध फोल्डिंग चाकू बरामद किया गया है,जबकि उसका साथी फरार है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सीआईयू हरिद्वार के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने, संदिग्धों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपित को बीएचईएल तिराहा, बहादराबाद के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनमोल गर्ग (24) पुत्र रजनीश गर्ग, निवासी गांधी नगर, थाना नई मंडी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से लूटी गई चेन का आधा हिस्सा, एक अवैध चाकू और 200 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार 23 मार्च को शिवालिक नगर निवासी सत्यशील वत्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मेडिकल स्टोर पर दो युवक मोटरसाइकिल से आए। एक युवक दुकान में ग्राहक बनकर घुसा और मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया, जबकि दूसरा युवक बाइक पर ही मौजूद रहा। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

जांच में सामने आया कि आरोपित अपने साथी आशीष उर्फ पगला, निवासी बुराड़ी (दिल्ली) के साथ मिलकर लूट और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता है। दोनों नशे के आदी बताए गए हैं और इसी लत को पूरा करने के लिए वारदात करते हैं। घटना से पहले दोनों ने क्षेत्र में रैकी भी की थी।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। फरार आरोपी की

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला