गौकशी की सूचना पर दबिश, 260 किलो गौमांस और पांच गोवंश बरामद, तीन गिरफ्तार

 


हरिद्वार, 17 सितंबर (हि.स.)। ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने गोकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुंडलाना रोड पर गोकशी की सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बा मंगलौर, मुंडलाना रोड पर गोकशी की जा रही है। सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया।

तलाशी में मौके से करीब 260 किलोग्राम गौमांस, पांच जीवित गोवंशीय पशु और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। बरामद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया है, जबकि मांस को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान

गुलजार पुत्र इरफान, निवासी मोहल्ला मिर्धगान, कस्बा मंगलौर, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार, सरजूल पुत्र सलीम, निवासी मोहल्ला टोली, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार तथा शेर अली पुत्र फैयाज, निवासी मोहल्ला इस्लामनगर, कस्बा मंगलौर, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला