गौकशी के मामले में पांच वांछित आरोपित गिरफ्तार
हरिद्वार, 23 अगस्त (हि.स.)। गौमांस के अवशेष बरामद होने के मामले में फरार चल रहे पांच वांछित आरोपियों को कोतवाली लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को सुल्तानपुर क्षेत्र में गौमांस के अवशेष बरामद होने के बाद कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने लक्सर क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कार्रवाई के बाद उनका चालान कर दिया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते शमीम करैशी उर्फ रैना पुत्र सलीम उर्फ सुक्का, निवासी निकट ईदगाह, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, उम्र 58 वर्ष, मोबिन पुत्र नूर हसन, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी, कोतवाली लक्सर, उम्र 58 वर्ष, मेहताब पुत्र उस्मान, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी, कोतवाली लक्सर, उम्र 35 वर्ष, तासीन पुत्र जिम्मू, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी, कोतवाली लक्सर, उम्र 52 वर्ष व वसीम पुत्र नूर हसन उर्फ नुस्सा, निवासी निकट कच्ची चौपाल, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, उम्र 34 वर्ष बताए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला