कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

 


पौड़ी गढ़वाल, 28 दिसंबर (हि.स.)। कांग्रेस ने रविवार को जिला कार्यालय में अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के शासनकाल में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ कांग्रेसियों जगमोहन सिंह नेगी आदि को सम्मानित भी किया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल की योजनाओं का लाभ आज भी जनता को मिल रहा है। पदाधिकारियों ने सभी से संगठन को मजबूत करने और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाई जा सके।

इस अवसर पर नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत, तसलीम जावेद, योगेंद्र कुमार, मोहित सिंह, आशीष नेगी, श्रीकांत, युद्धवीर सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह