पूर्व विधायक जंतवाल को श्रद्धांजलि,उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष को किया याद
नैनीताल, 11 नवंबर (हि.स.)। नैनीताल के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्यों में शामिल एवं केंद्रीय अध्यक्ष व संरक्षक रहे वरिष्ठ नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के निधन पर मल्लीताल स्थित रामलीला स्टेज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से आयोजित सभा का संचालन वरिष्ठ उक्रांद नेता एवं अधिवक्ता प्रकाश पांडे ने किया। सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों, कर्मचारियों, व्यापारियों और रंगकर्मियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने डॉ. जंतवाल के छात्र जीवन से लेकर वर्ततान तक के योगदान को याद करते हुए उन्हें उत्तराखंड का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी शून्यता आई है।
श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, मुकेश जोशी ‘मंटू’ व संजय कुमार ‘संजू’, डॉ. सुरेश डालाकोटी, राजीव लोचन साह, अधिवक्ता त्रिभुवन फर्त्याल, उक्रांद के नगर अध्यक्ष मनोज साह, अंबा दत्त बवाड़ी, मनोज जोशी, गिरीश जोशी ‘मक्खन’, सुरेश लाल साह, प्रताप सिंह पडियार, दिनेश उपाध्याय, मिथिलेश पांडे, दिनेश भट्ट, इंद्र नेगी, शाकिर अली, डीके शर्मा, सुषमा, सीपी धूसिया, किसन सिंह नेगी, वरिष्ठ आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, रईस अहमद, अधिवक्ता कैलाश जोशी, बिशन सिंह मेहता, पान सिंह सिजवाली, विनोद कुमार, खीम सिंह, विजय पंत, सज्जन साह, मदन मेहरा, चंद्र प्रकाश साह, वीरेंद्र जोशी और बीएस बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी