मुख्यमंत्री ने जसपाल राणा पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया

 




देहरादून, 10 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक ‘मेवरिक जसपाल : द मैन हू चेंज्ड इंडियन शूटिंग’ का विमोचन किया।

इस अवसर पर जसपाल राणा की पत्नी रीना राणा, पुत्र युवराज राणा और पुत्री देवांशी राणा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें पुस्तक भेंट की। धामी ने जसपाल राणा की खेल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका खेल जीवन युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने निशानेबाजी के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने के साथ उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ाया। उन्होंने विश्वास जताया कि पुस्तक के माध्यम से युवा खिलाड़ी उनके संघर्ष, अनुभवों और उपलब्धियों से प्रेरणा ले सकेंगे।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय