मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से की चर्चा, ‘रन फॉर यूनिटी’ को दिखाई हरी झंडी
चंपावत, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा और चंपावत के दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा उन्होंने सुंदरकांड पाठ में प्रतिभाग किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पाठ के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत का सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और जनकल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी