केयर ऑफ में रजिस्टर्ड वाहनों काे ग्रीन कार्ड जारी करने से पूर्व होगा स्पेशल वेरिफिकेशन

 




हरिद्वार, 22 मार्च (हि.स.)। परिवहन विभाग ने अगले महीने शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिवहन विभाग केयर ऑफ में रजिस्टर्ड यात्रा वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने से पूर्व विशेष वेरिफिकेशन करेगा।

स्थानीय ट्रैवल कारोबारियों ने बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा केयर ऑफ में रजिस्टर्ड वाहनों का हरिद्वार से जारी ग्रीन कार्ड पर चारधाम यात्रा में संचालन का आरोप लगाते हुए परिवहन विभाग को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। ट्रैवल कारोबारी संजय शर्मा ने बताया कि बाहरी वाहनों के संचालन से स्थानीय कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। ट्रैवल कारोबारियों की मांग पर परिवहन विभाग ने केयर ऑफ में वाहनों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सख्त बनाने का फैसला किया है। एआरटीओ निखिल शर्मा का कहना है कि केयर ऑफ में वाहनों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सख्त बनाया गया है। साथ ही ऐसे वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने के लिए स्पेशल वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला