चंपावत नगर आजीविका केन्द्र स्कॉच अवार्ड 2025 के लिए चयनित

 


चंपावत, 17 मार्च (हि.स.)। चंपावत में महिलाओं की आजीविका और सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाला नगर आजीविका केन्द्र (सीएलसी) अब राज्य में उदाहरण बन चुका है। नगर पालिका परिषद चम्पावत में संचालित इस केन्द्र के माध्यम से स्वंय सहायता समूह की महिलाएं सॉफ्ट टॉय निर्माण, ऐपण, खाद्य पदार्थ, गृह सज्जा और वूलन उत्पाद जैसे कई उत्पाद बना रही हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बताया कि नगर आजीविका केन्द्र के जरिए अब तक महिलाओं ने कुल 42.7 लाख रुपये का व्यवसाय किया है। उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए नगर आजीविका केन्द्र को स्कॉच अवार्ड 2025 के लिए चुना गया है। यह चयन शहरी विकास विभाग उत्तराखण्ड और जनपद चम्पावत के लिए गर्व का विषय है।

अवॉर्ड वितरण कार्यक्रम 28 मार्च को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर पालिका और शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधि भाग लेंगे। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी