आकांक्षी जनपद व आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

 


हरिद्वार, 03 जून (हि.स.)। मुख्य विकास अधिकारी ने नीति आयोग के अंतर्गत संचालित आकांक्षी जनपद कार्यक्रम हरिद्वार एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम बहादराबाद की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, कृषि, शिक्षा, कौशल विकास तथा वित्तीय समावेशन से जुड़े विभिन्न संकेतकों की प्रगति की सीडीओ ललित नारायण मिंश्र ने समीक्षा की। जिन संकेतकों में संतृप्ति प्राप्त हो चुकी है, उनके लिए संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना की गई, जबकि शेष संकेतकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विभागों को प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम बहादराबाद की समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी विभाग को फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर संकेतकों में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को नवाचारों, उत्कृष्ट कार्यों (बेस्ट प्रैक्टिसेज) एवं प्रभावी पहलों के दस्तावेजीकरण और व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि नीति आयोग के मानकों पर जनपद एवं विकासखंड का प्रदर्शन और बेहतर हो सके।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला