आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
हरिद्वार, 13 मई (हि.स.)। विद्या भारती द्वारा संचालित रुड़की के प्रतिष्ठित आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर के 12 विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के 81 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा ससम्मान उत्तीर्ण की है। आज घोषित हुए परीक्षा परिणाम में आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा है।
विद्यालय के प्रबन्धक डाॅ. रजत अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कहा कि विद्या भारती के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र छात्राएं श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम एवं उत्तम संस्कारों को प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के कला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभिनव प्रताप सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।काॅमर्स वर्ग में पहले स्थान पर रही नीति ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, जबकि विज्ञान वर्ग में अंशिका तोमर 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रहीं।
विद्यालय के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 12 भैया/बहिन में शामिल अभिनव प्रताप सिंह 98.4 प्रतिशत अंक ,पूर्वी शर्मा 97.8 प्रतिशत अंक, रिया 96.2 प्रतिशत अंक ,नीति चौधरी 95.8 प्रतिशत अंक, परिधि 95.2 प्रतिशत अंक,अर्नव त्यागी 94.6 प्रतिशत अंक,अंजलि सिंह पंवार 92.8 प्रतिशत अंक, तनिष्का 92.6 प्रतिशत, अभय 92.2 प्रतिशत,अंशिका तोमर 91.4 प्रतिशत,मानवी चैहान 91.2 प्रतिशत तथा हंसिका ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय में ससम्मान उत्तीर्ण होने वाले कुल भैया-बहिनों की संख्या 81 रही। पूर्वी शर्मा एवं रिया ने इतिहास विषय में 100/100 अंक प्राप्त किये। अक्षरा लोहान, प्रतिभा एवं साक्षी पाल ने संगीत विषय में 100/100 अंक प्राप्त किये।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला