शिविर में लोगों ने करवाई के स्वास्थ्य जांच

 

पौड़ी गढ़वाल, 01 मार्च (हि.स.)। स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रविवार को रिक्साल गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आधुनिक मशीनों द्वारा जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श से लेकर आवश्यक दवाइयां निशुल्क वितरित की गई। शिविर में ढाई सौ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि रविवार को आयोजित शिविर में आधुनिक जांच मशीनों से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बताया कि शिविर में दिल्ली से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य जांचा।

बताया कि शिविर में महिला, बाल, हड्डियों, फेफड़ों, आंखों, रक्तचाप संबंधी रोगियों की जांच की गई। इस मौके पर डा.समब्यूल ताज, डा.सीपी गुप्ता, डा.मुदित कुमार सिंह, डा.राजकुमार नेगी, डा. सलीम रावत आदि शामिल रहे। बताया कि ट्रस्ट की ओर से चौथान क्षेत्र में यह ग्यारहवां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। ट्रस्ट इससे पहले भी बूंगीधार, जगतपुरी, उफरैंखाल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा चुका है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह