स्वाद और हुनर का संगम : टिहरी लेक फेस्टिवल में मास्टर शेफ प्रतियोगिता
Mar 8, 2026, 19:51 IST
देहरादून, 08 मार्च (हि.स.)। टिहरी लेक फेस्टिवल की विभिन्न प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में मास्टर शेफ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रघु के सिंह ने प्रथम स्थान, वीरपाल ने द्वितीय तथा विजेंद्र रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला मास्टर शेफ प्रतियोगिता में सरिता भंडारी ने प्रथम, रेनू ने द्वितीय व सुलोचना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इमर्जिंग कैटेगरी में प्रथम स्थान पर प्रतीक जोशी, द्वितीय स्थान पर कुणाल रावत तथा तीसरे स्थान विनीता प्रजापति रहे। सभी विजेताओं को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विजेता धनराशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल