भाजपा ने 22 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक और सह-संयोजकों की घोषणा की
देहरादून, 06 जून (हि.स.)। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की है।
शनिवार को जारी सूची में चिकित्सा, विधि, सहकारिता, सांस्कृतिक, व्यवसायिक, पूर्व सैनिक, शिक्षक, धर्म-संस्कृति, गोरखा, आर्थिक, बुद्धिजीवी, स्वयं सहायता समूह, आपदा प्रबंधन, व्यापार, निकाय, पंचायत, लघु उद्योग, दिव्यांगजन, खेलकूद, सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा पर्यटन गतिविधि सहित कुल 22 प्रकोष्ठों में नियुक्तियां की गई हैं।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में डॉ. चण्डी प्रसाद भट्ट (उत्तरकाशी) को नियुक्त किया गया है। सह-संयोजकों में बलवीर रावत (देहरादून महानगर), डॉ. जितेन्द्र गैरोला (देहरादून ग्रामीण), डॉ. सुदेश चौहान (काशीपुर) और डॉ. संदीप गौड़ (नैनीताल) को जिम्मेदारी दी गई है।
विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नीरज पाण्डे (देहरादून महानगर) को बनाया गया है। सह-संयोजकों में पुरुषोत्तम कण्डवाल (देहरादून महानगर), सहदीप सिंह चौधरी (देहरादून ग्रामीण), संजय कुमार जैन (हरिद्वार) तथा राजेश ओली (नैनीताल) शामिल हैं।
सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक उमेश त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। सह-संयोजकों में घनश्याम नौटियाल (टिहरी), मोहित कौशिक (कोटद्वार), संदीप भोज (अल्मोड़ा) और गिरीश परिहार (बागेश्वर) को दायित्व सौंपा गया है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में जितेन्द्र सिंह मेहता (नैनीताल) को संयोजक बनाया गया है। सह-संयोजकों में बचन सिंह पंवार (उत्तरकाशी), संजय रावत (चमोली), विनोद भट्ट (रानीखेत) व अखिलेश डबराल (देहरादून ग्रामीण) को जिम्मेदारी मिली है।
व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा (रुड़की) को नियुक्त किया गया है। सह-संयोजकों में अतुल शाह, लच्छु गुप्ता (चमोली), पवन सैनी (देहरादून महानगर) तथा प्रशांत वर्मा (नैनीताल) को दायित्व दिया गया है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में रघुवीर सिंह भंडारी (देहरादून महानगर) को नियुक्त किया गया है। सह-संयोजकों में विनोद खण्डूड़ी (देहरादून महानगर), कैप्टन गम्भीर सिंह धामी (ऊधमसिंह नगर), कैप्टन आनंद सिंह राणा (ऋषिकेश), लक्ष्मण कार्की (पिथौरागढ़) और कर्नल जगत सिंह जंतवाल (नैनीताल) को दायित्व सौंपा गया है।
शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक प्रदीप त्यागी (रुड़की) को बनाया गया है। सह-संयोजकों में राम प्रकाश गुप्ता (ऊधमसिंह नगर), कमल किशोर पाण्डेय (नैनीताल) तथा प्रतिभा पाठक (देहरादून महानगर) शामिल हैं।
धर्म-संस्कृति/मठ/धर्मशाला प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आचार्य शिव प्रसाद ममगाई (रुद्रप्रयाग) बनाए गए हैं। सह-संयोजकों में आचार्य विपिन जोशी (देहरादून महानगर), घनश्याम शर्मा (हरिद्वार), सौरभ रणाकोटी (ऋषिकेश) और शेखर श्रीवास्तव (देहरादून महानगर) को जिम्मेदारी दी गई है।
गोरखा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक अभिषेक शाही (देहरादून महानगर) को नियुक्त किया गया है। सह-संयोजकों में राकेश चन्द्र (पिथौरागढ़) एवं माया गुरूंग (देहरादून महानगर) को स्थान मिला है। आर्थिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक अरूण मित्तल (देहरादून ग्रामीण) को बनाया गया है। सह-संयोजकों में लव मित्तल (नैनीताल), वरूण अग्रवाल (ऊधमसिंह नगर), चंदन सिंह किरौला (नैनीताल) तथा राजेश्वर पैन्यूली (टिहरी) को दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में डॉ. सुमेर चन्द रवि को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। सह-संयोजकों में ओ.पी. कुलश्रेष्ठ (देहरादून महानगर), बबीता सिंह (पौड़ी गढ़वाल) व दरमियान जखवाल (रुद्रप्रयाग) को नियुक्त किया गया है।
स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक के रूप में सरिता त्रिपाठी (हरिद्वार) को नियुक्त किया गया है। सह-संयोजकों में नुपुर गुप्ता (देहरादून महानगर) एवं नंदी राणा (चमोली) को जिम्मेदारी दी गई है।
आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन परसाली (देहरादून महानगर) बनाए गए हैं। सह-संयोजकों में चण्डी प्रसाद बेलवाल (उत्तरकाशी), अजय पाण्डे (रानीखेत), कुलदीप गंगवार (ऊधमसिंह नगर) और ममता नागर (पिथौरागढ़) को दायित्व सौंपा गया है। व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक विशाल गुप्ता (देहरादून महानगर) को बनाया गया है। सह-संयोजकों में दीपक मित्तल (काशीपुर), संजय व्यास (ऋषिकेश), सागर गिरी गोस्वामी (देहरादून महानगर) तथा अनिल कुमार गुप्ता (देहरादून) को जिम्मेदारी दी गई है। एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा (टिहरी) नियुक्त किए गए हैं। सह-संयोजकों में मधु जैन (देहरादून महानगर), संदेश यादव (देहरादून महानगर) तथा विनीत (चम्पावत) को शामिल किया गया है।
निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक सचिन गुप्ता (देहरादून महानगर) को बनाया गया है। सह-संयोजकों में सुरेश कोली (ऊधमसिंह नगर), राजेन्द्र व्यास (टिहरी), मनोज नेगी (चमोली) तथा कैलाश गुरूरानी (अल्मोड़ा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविन्द सिंह दानू (बागेश्वर) बनाए गए हैं। सह-संयोजकों में महेन्द्र राणा (कोटद्वार), राहुल शर्मा (देहरादून ग्रामीण), बहादुर सिंह नगदली (नैनीताल) और जगमोहन रावत (उत्तरकाशी) को नियुक्त किया गया है
लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में राहुल देव धंड (देहरादून महानगर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सह-संयोजकों में अमरदीप मिश्रा (देहरादून महानगर) और ईश्वर चंद गुप्ता (काशीपुर) को नियुक्त किया गया है। दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवल भट्ट (चमोली) बनाए गए हैं। सह-संयोजकों में अमित डोभाल (देहरादून ग्रामीण), किशोर बहुगुणा (देहरादून महानगर) तथा सचिन बढ़ेरा (देहरादून महानगर) को दायित्व सौंपा गया है।
खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक महेश नेगी को बनाया गया है। सह-संयोजकों में प्रियंका कण्डारी (कोटद्वार), किशोर जोशी (रानीखेत) व सौरभ नौडियाल (नैनीताल) को जिम्मेदारी दी गई है। सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश चन्द्र रमोला (देहरादून महानगर) नियुक्त किए गए हैं। सह-संयोजकों में श्याम सिंह रावत (बागेश्वर) और हरीश चन्द्र नौटियाल (टिहरी) को बनाया गया है।
पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता (ऋषिकेश) को बनाया गया है। सह-संयोजकों में विमल भट्ट (रानीखेत), श्याम ढेक (चम्पावत) और सतीश चंद (देहरादून महानगर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय