भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक 9 को
हल्द्वानी , 06 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश की दो दिवसीय कार्यसमिति हल्द्वानी में होने जा रही है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी के दूसरे कार्यकाल की व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के कार्यकाल की यह पहली बैठक है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया 9 सितंबर को प्रातः 11 बजे से हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीस बैंकट हॉल में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक होगी जो 5 बजे तक चलेगी बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारीयो की बैठक होगी तत्पश्चात उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक होगी।
10 सितंबर को प्रातः 10 बजे नितिन नवीन जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को लेकर चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान की अहम बैठक लेंगे तत्पश्चात 11 बजे नैनीताल रोड स्थित वाटिका बैंकट हॉल में पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे दोपहर 3 बजे रुद्रपुर स्थित सिख गौरव सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता