बमराड़ा को मिला इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड
पौड़ी गढ़वाल, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड के शिक्षाविद एवं शोधकर्ता डा. अतुल बमराड़ा को ग्लोबल एसोसिएशन फॉर रिसर्च एंड इनोवेशन अमेरिका की ओर से आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड डाटा ड्रिवन इनोवेशन में इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, डिजिटल नवाचार व अंतर्विषयक शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों से आए शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। पुरस्कारों का चयन सम्मेलन की अवार्ड समिति, सत्र अध्यक्षों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा शोध की मौलिकता, वैज्ञानिक गुणवत्ता, नवाचार, प्रस्तुतीकरण व समाज पर संभावित प्रभाव जैसे मानकों के आधार पर किया गया। इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डॉ. बमराड़ा को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उत्तराखंड की शैक्षिक एवं शोध क्षमता को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला गौरवपूर्ण क्षण भी है।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह