ग्रामीणों को वन्य जीव संरक्षण व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

 


उत्तरकाशी, 04 फ़रवरी (हि.स.)। अपर यमुना वन प्रभाग ने वनाग्नि (जंगल की आग) से सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किए हैं। ग्रामीणों को संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, झाड़ी कटान, आग प्रतिरोधी उपाय अपनाने और वन्यजीवों की सूचना तुरंत वन विभाग को देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह जागरूकता अभियान आगामी सात फरवरी तक जारी रहेगा। नौगांव रेंज वर्नीगाड भंकोली सैक्सन अन्तर्गत ग्राम पंचायत भंकोली में वन पंचायत सरपंच बलवीर सिंह बुटोला की अध्यक्षता में वनों की आग से सुरक्षा एवं मानव वन्यजीव प्राणी संघर्ष न्युनीकरण में ग्रामीणों को मिलने वाले हक हकूक, माफी के लिए महासु महराज के मन्दिर प्रागण में एक सार्वजनिक बैठक ग्राम प्रधान अमीन सिंह राणा की अध्यक्षता में खुली बैठक में चयनित किया गया।

वन्य जीव निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा गोष्ठी में ग्रामीणों को वन्य जीव संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय वन कर्मचारियों को वन अपराध, वन्यजीव प्राणी सुरक्षा वनों की आग से सुरक्षा के लिए हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया । बैठक में कृपाल सिंह राणा पूर्व प्रधान, धर्म दाम, दलीप सिंह चौहान, अजय दास, खाजान सिहं, भरत लाल, जगत राम गौड़ एवं वन दरोगा कृपाल सिंह रावत, वन वीट अधिकारी ममराज सिंह चौहान,

गोविन्द सिंह भण्डारी वन क्षत्राधिकारी, सिरपाल सिह असवाल वन वीट अधिकारी, सचिन नेगी वन वीट अधिकारी आदि।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल