मिशन 2027 के लिए पुरोला विधानसभा को नई दिशा देने का संकल्प
उत्तरकाशी, 11 जनवरी (हि.स.)। रविवार को पुरोला विधानसभा के नौगांव में पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री राजकुमार जन संवादकार्यक्रम में भारी जनसमूह उमड़ पड़ा है। विधायक राजकुमार ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 'मिशन 2027' के तहत एक महत्वपूर्ण संवाद रैली का आयोजन किया है। संवाद कार्यक्रम में सबसे पहले दिवंगत अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी गई है।
जन संवाद रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सदैव जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है और आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य पिछड़ गए हैं, जिन्हें पूरा करना अब उनकी प्राथमिकता होगी।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की जमीनी समस्याओं, विकास की स्थिति और भविष्य की रणनीति पर जोर दिया है।
उन्होंने मौजूद विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल की प्रस्तावित योजना की भूमि पूजन कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। जन संवाद रैली में जनता और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक राजकुमार को पुनः पुरोला विधानसभा की कमान सौंपी जाएगी।
राजकुमार ने पुरोला विधानसभा को सही दिशा और दशा देने के लिए सभी संगठनों और क्षेत्रवासियों के सहयोग को आवश्यक बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता का भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिलने से वर्ष 2027 में पुरोला विधानसभा में एक नई शुरुआत होगी और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा।
इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा, जिला पंचायत सदस्य विजय बंधाणी, अमित चंद शाह पूर्व जिला नियोजन समिति सदस्य विजयपाल सिंह रावत, बलदेव सिंह असवाल , किशन लाल, बलदेव चौहान,
जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल, दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, भरत रावत, गुलाब सिंह चौहान, राजेश भंडारी, सुमित रावत, श्यामलाल, विजय सिंह राणा, रायवीर सिंह, प्रताप सिंह, मुकेश, सोबन सिंह और सुनील सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा के नेता मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल