चरस के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

 


नई टिहरी, 02 नवंबर (हि.स.)। ऑपरेशन प्रहार के तहत कैंपटी थाना पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 708 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसकी बाजार कीमत एक लाख 77 हजार रूपये आंकी जा रही है।

एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि रविवार शाम को चेकिंग अभियान के दौरान नैनबाग क्षेत्र के सिलासु पुल के समीप से पुलिस ने दोनों लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अखिलेश चौहान और राजमोहन दोनों निवासी ग्राम देवजानी मोरी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली कैंपटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बताया कि सभी थाना प्रभारियों को नशा और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम में एआई मंगेश कुमार, हेड कांस्टेबल अकबर अली, राजेंद्र सिंह और अंकित रावत शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी