कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के आवेदन शुरू

 


नैनीताल, 21 नवंबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में एनईपी नवीन पाठ्यक्रम के अंतर्गत स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम के मुख्य एवं बैक परीक्षा पाठ्यक्रम कोड 101, 102 और 103 के आवेदन समर्थ पोर्टल पर 21 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक भरे जा सकेंगे।

विश्वविद्यालय ने संबंधित पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों को 30 नवंबर तक परीक्षा आवेदन पत्र और निर्धारित शुल्क समर्थ पोर्टल के माध्यम से जमा करने के निर्देश दिये हैं। विश्वविद्यालय ने संबद्ध परिसरों और महाविद्यालयों से भी विद्यार्थियों को समय रहते इस संबंध में सूचित करने को कहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी