वार्षिकोत्सव में लोक संस्कृति और देशभक्ति का संगम, तपोषी बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’

 


पौड़ी गढ़वाल, 01 नवंबर (हि.स.)।जिला मुख्यालय पौड़ी के बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी के वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रभक्ति व लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

कक्षा 12वीं की छात्रा तपोषी किंगर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया

गया।

रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, विशिष्ट अतिथि लोक गायक अनिल

बिष्ट, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पूरण सिंह नेगी व स्कूल के लीगल एडवाइजर दिनेश गैरोला ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नेगी

ने कहा कि स्कूल के वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रतिभाओं को निखारने व आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त मंच है।

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र स्कूल के

योगदान को लेकर स्कूल प्रशासन की जमकर सराहना की। लोक गायक अनिल बिष्ट व अधिवक्ता पूरण सिंह नेगी ने कहा कि वार्षिकोत्सव के

मंच पर स्कूली बच्चों ने लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद मंमगाई ने स्कूल की स्थापना, अभिभावकों के सकारात्मक

सहयोग, शिक्षकों की मेहनत व छात्रों की लगन को सफलता का आधार बताया। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों को सांझा किया।

वार्षिकोत्सव में

ये देश है वीर जवानाें का, अलबेलों का-मस्तानों का, ये देश नहीं झुकने दूंगा प्रस्तुतियों से दर्शकों को राष्ट्रभक्ति के जोश से सराबोर किया।नौनिहालों ने आईएम ए बार्बी गर्ल्स, आईएम शो हैप्पी की प्रस्तुति से वाहवाही बटोरी। जंग फूड के अधिक सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति दी। इसके अलावा बच्चों ने नागराजा जागर, गढ़वाली, शास्त्रीय नृत्य, असमी, नेपाली, गुजराती सहित विभिन्न लोकगीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान खेल, शैक्षणिक, प्रतियोगितात्मक सहित अन्य आयोजनों में अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन ललित मोहन रावत व संचालन पूरण रावत, गर्विता, वैष्णवी, समेंदु, श्रेयांशी, दिव्यांशी व प्रेरिता ने किया। इस अवसर पर शिक्षक गोपाल मंमगाई, संस्कृति कर्मी डा. मदन मोहन नौडियाल, अधिवक्ता महेश बलूनी, एडीएसडब्ल्यूओ अनिल सेमवाल, नागेंद्र बिष्ट, हरीश जोशी, राजेश खंकरियाल, पीएस पंवार, बीएस खत्री, डिंपल किंगर, रमा रावत आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह