टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा आंगन मिलन कार्यक्रम
नई टिहरी, 22 सितंबर (हि.स.)। सेवा सप्ताह माह के तहत जिले के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्तीयों कों सम्मानित किया जाएगा। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने की मांग का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सेवा सप्ताह माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाले आंगन मिलन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक ली। डीपीओ संजय गौरव ने बताया कि जिले में कुल 2017 आंगनबाड़ी केंद्र है जिनमे से 2012 केंद्र सक्रिय हैं।
कार्यक्रम जनपद के सभी ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। गर्भवती व गर्भधात्री महिलाओं कों विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। मंत्री रेखा ने निर्देश दिए कि जिन भी ब्लॉकों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे वहाँ पर बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधिया संचालित की जाए।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, पोषण माह, टेक होम राशन आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी और लाभार्थियों कों लाभान्वित किया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, डीडीओ मो. असलम, जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदु डंगवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, गोविंद रावत मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी