सामाजिक न्याय के प्रतीक अंबेडकर के योगदान को किया याद

 


नैनीताल, 16 अप्रैल (हि.स.)। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में बार एसोसिएशन उत्तराखंड के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष डीसीएस रावत ने की। गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया तथा उनके जीवन दर्शन और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता विनोद कुमार जैमिनी ने डॉ. अंबेडकर से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी के लिए दान कीं। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सौरव अधिकारी ने किया। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / लता