पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती
पौड़ी गढ़वाल, 14 अप्रैल (हि.स.)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित उनकी प्रतिमा पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की दिशा में नई सोच दी। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों को अपनाकर ही समाज में सच्ची समरसता स्थापित की जा सकती है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र टम्टा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति द्वारा भी जिला मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह