गाय के साथ कुकर्म मामला, आरोपित गिरफ्तार

 


हरिद्वार, 15 सितंबर (हि.स.)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद में गाय के साथ कुकर्म किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को सलेमपुर महदूद क्षेत्र में गाय के साथ कुकर्म किए जाने की सूचना मिली थी। इस संबंध में गाय के स्वामी नवीन पुत्र विक्रम सिंह, निवासी अशोक वाटिका, सलेमपुर महदूद की तहरीर पर रानीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल बताए जा रहे आरोपित राजू उम्र 38 वर्ष पुत्र सतीश, निवासी अत्मलपुर बौंगला, थाना बहादराबाद, हरिद्वार को जमालपुर नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला