सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते 11 लोगों को किया गिरफ्तार
नई टिहरी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए हिंडोलाखाल थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 10 हजार की नकदी सहित ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं।
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि बीती बुधवार रात्रि को थाना हिंडोलाखाल पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अंजनीसैंण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 व्यक्तियों को पकड़ा। मौके से 10 हजार की नकदी सहित ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने सभी 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना हिंडोलाखाल में धारा-13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बताया कि प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपितों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई विनोद कुमार, एएसआई जितेंद्र कुमार, मनीष, सूर्यप्रकाश, प्रकाश, सुबोध, मुकेश, हेमंत शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी