शहीद राजेश और दीपक को अर्पित की श्रद्धांजलि

 


देहरादून, 03 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान करनपुर गोलीकांड के शहीद राजेश रावत और जोगीवाला गोलीकांड के शहीद दीपक वालियां को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने शनिवार को रायपुर रोड स्थित शहीद राजेश रावत स्मारक पर एकत्र होकर शहीद ही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान शहीद के परिजन भी उपस्थित थे।

मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने गोलीकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। साथ ही सर्वे चौक से आगे का मार्ग शहीद राजेश रावत के नाम पर और बद्रीपुर मार्ग का नाम शहीद दीपक के नाम से रखे जाने की मांग की गई।

इस अवसर पर दिनेश रावत, जितेन्द्र रावत (मोनी), द्वारिका बिष्ट, जगमोहन सिंह नेगी, मोहन खत्री, सतेन्द्र नौगाँई, मोहन थापा, महिपाल शाह, रघुवीर तोमर, संजय थापा, सरदार कुलदीप सिंह, सुमित थापा, जानकी कण्डवाल, प्रमिला रावत, संगीता रावत जानकी रावत, यशोदा रावत, पुष्पा नेगी, ज्योति रावत आदि मौजूद रहें।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल