मिशन ग्रीन के तहत डीएसबी परिसर में पौधारोपण

 


नैनीताल, 11 अगस्त (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के मिशन ग्रीन अभियान के तहत मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीएसबी के पूर्व छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. भुवन आर्य ने पद्म तथा देवदार के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है।

विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि पौधरोपण सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि देवदार का पौधा शुभ होने के साथ दृढ़ निश्चय का भी प्रतीक है। इस अवसर पर प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ नवीन पांडे, शिवराज कपकोटी, मोहित, लीला, शीतल कोरंगा, भावना पांडे सहित बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी