अल्मोड़ा में सुंदरपुर में खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दाे की मौत
अल्माेड़ा, 29 मई (हि.स.)। बागेश्वर मोटरमार्ग पर सुंदरपुर में शुक्रवार काे एक ट्रैक्टर ट्राॅली के खाई में गिरने से गई, घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ के जवानाें ने खाई से दाेनाें शवाें का बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
अल्मोड़ा पुलिस कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग पर सुंदरपुर के समीप अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर साै मीटर गहरी खाई में गिर गई है, जिस पर दाे लाेग सवार हैं। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया। एसडीआरएफ के जवानाें
ने कड़ी मशक्कत के बाद दाेनाें युवकाें के शवाें काे खाई से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतकाें की पहचान चत्ते राजी पुत्र गंगा राम उम्र 26 वर्ष निवासी कैलाली, नेपाल और उमेश पुत्र रमेश उम्र 22 वर्ष, निवासी अजीतपुर, जनपद रामपुर के रूप में हुई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद चंद्र जोशी