समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम- चौहान
उत्तरकाशी, 05 सितंबर (हि.स.)।कलक्ट्रेट प्रेक्षाग्रह में शिक्षक दिवस के अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की पहल पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तरकाशी जनपद के विभिन्न ब्लॉको मे शिक्षक संगठन की कमान संभाल रहे शिक्षक संघ के पदाधिकारी शिक्षकों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर शिक्षकों को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
शनिवार को कलक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान,गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, डीएम प्रशांत आर्य ने किया। इस मौके पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं विभिन्न ब्लॉकों में राजकीय शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संगठन व माध्यमिक शिक्षक संगठन की कमान संभाल रहे पदाधिकारी शिक्षकों को अतिथियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी और छात्रहित में कार्य करने की बात ही। वहीं सम्मानित हुए शिक्षकों ने कहा कि यह पहला अवसर है जब किसी विधायक ने पहल कर शिक्षकों को सम्मान दिया है, जिसके लिए उन्होंने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान का आभार जताया।
इस मौके पर डीएम प्रशांत आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, शैलेन्द्र नौटियाल, बीईओ भटवाड़ी हर्षा रावत, राजीव बहुगुणा, मनोजेन्द्र रावत,रजनेश चौहान, राजेश राणा, जिलापंचायत सदस्य हीरा लाल, डॉ चंडी प्रसाद भट्ट, मनोज चौहान, सुरेश भंडारी अतर राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल