टिहरी बांध की झील में स्कीइंग का तीसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू

 


नई टिहरी, 29 सितंबर (हि.स.)। भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान की ओर से टिहरी बांध की झील में तृतीय चरण का स्कीइंग का प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिसमें देशभर से पहुंचे 26 प्रतिभागी प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे हैं,जिनमें 21 पुरुष और पांच महिला प्रतिभागी शामिल हैं।

प्रशिक्षण का समापन 9 अक्टूबर 2026 को होगा। संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रशिक्षण को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने को कहा।

प्रतिभागियों को बेसिक,इंटरमीडिएट और एडवांस स्तर के पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को जलक्रीड़ा एवं साहसिक गतिविधियों से संबंधित तकनीकी जानकारी,कौशल और सुरक्षा उपायों से दक्ष करना है। कोर्स के मुख्य प्रशिक्षक प्रवीण सिंह रांगड़, प्रशिक्षक अरविंद रतूड़ी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से संबंधित जरूरी जानकारी दी। इस मौके पर खलील अहमद, शब्बीर अहमद भट्ट, खुशी, नूधरथ, बरखा, राहुल, विक्रम, कृष्णा, यस, देवांश, मोहित, सलीम, अबरार, मलकित, अमिकेश, अंकित शर्मा, पंकज भारद्वाज, प्रशांत मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी