मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज से जुड़े कर्मचारियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

 


नई टिहरी, 25 सितंबर (हि.स.)। उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने अपनी 12 सूत्री मांग को लेकर कलेक्ट्रट परिसर, घनसाली और कीर्तिनगर तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। कहा कि गेट मिटिंग कर आंदोलन की रणनीति बनाने के बाद भी सरकार पदोन्नति में पूर्ववर्ती शासनादेश लागू करने, मिनिस्ट्रीयल के पदों का पुर्नगठन और पुरानी पेंशन बहाल करने आदि की मांग पर कोई कार्रवाई करने को तैयार हैं।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरनास्थल पर हुई सभा में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राणा ने कहा कि संगठन लंबे समय से पदोन्नति में पूर्ववर्ती शासनादेश लागू करने, गोल्डन कार्ड में आ रही समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने, स्थानांतरण में आ रही दिक्कतों का समाधान करने, मिनिस्ट्रीय के सृजित पदों पर आउससोर्स से नियुक्ति नहीं करने और पुरानी पेंशन बहाल करने आदि मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है।

वहीं घनसाली और कीर्तिनगर में भी कर्मियों ने 12 सूत्री मांगों को धरना दिया। इस मौके पर जिला सचिव अजयपाल नेगी, राजीव नेगी, राजेश चौहान, राकेश भट्ट, बीपी बडोनी, भगत सिंह राणा, चंद्रेश्वर नारायण थपलियाल, केशव गैरोला, रणवीर रावत, राकेश जुयाल, अमन वैद्य, सुखवीर रावत, गिरवीर नेगी, रमेश जड़धारी, दर्शनलाल सेमवाल, यौवनकांत धीमान, संदीप कुमार, सरस्वती सुयाल, करिश्मा, कोनिका, प्रभा, ज्योति भारती, रचना, सावित्री सिंघल, पूजा, रजनी, प्रवीण चौहान, नरेश कुमार, देवकृष्ण थपलियाल, कीर्तिनगर में शाखाध्यक्ष राजीव उनियाल, आशीष थपलियाल, चंद्रकांत शाह, मिलन भट्ट, दीपक मियां, गजेंद्र रावत, जगमोहन, चंद्रशेखर मेवाड़, विजेंद्र, दिनेश चंद्र, विजय सिंह रावत, चंद्र मोहन मेवाड़, मंगल सिंह, राजपाल सिंह बागड़ी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी