कुमाऊं विश्वविद्यालय में शिक्षकों को पदोन्नति, कूटा ने दी बधाई
नैनीताल, 25 मार्च (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय में कई शिक्षकों को पदोन्नति दी गई। डॉ. लज्जा भट्ट को संस्कृत में और डॉ. अशोक कुमार को पर्यटन अध्ययन विभाग में प्रोफेसर बनाया गया है। वहीं डॉ. दीपा को भूगर्भ विज्ञान, डॉ. संतोष कुमार को शारीरिक शिक्षा, डॉ. पूनम बिष्ट को पत्रकारिता व डॉ. नीता आर्य को संस्कृत विषय में सह आचार्य पद पर पदोन्नति दी गई है। इसके अतिरिक्त डॉ. शशि पांडे को हिंदी विषय में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ-कूटा की ओर से अध्यक्ष डॉ. ललित तिवारी सहित डॉ. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल जोशी, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. शिवांगी, डॉ. अनिल बिष्ट तथा डॉ. अशोक कुमार सहित अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पदोन्नत शिक्षकों को बधाई दी है, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही कूटा ने स्थानीय भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा के उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर भी उन्हें बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी