टीएचडीसी में 2 अक्तूबर तक संचालित होगा स्वच्छता ही सेवा अभियानः सेमवाल
नई टिहरी, 18 सितंबर (हि.स.)। टीएचडीसी इंडिया की टिहरी और कोटेश्वर परियोजनाओं में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ हो गया। सीजीएम आरआर सेमवाल ने परियोजना कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। गांधी जयंती तक यह कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। यहां भागीरथीपुरम में टीएचडीसी के सीजीएम सेमवालने कहा कि सभी कर्मियों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने कार्यस्थल सहित आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता का विषय है।
प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की परिकल्पना साकार हो सकती है। अभियान के अंतर्गत स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए जन-जागरूकता व स्वच्छता रैली, स्वच्छता व जल संचय संवाद, कला प्रतियोगिता, वेस्ट टू वेल्थ/वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर, सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरणों का वितरण, स्वच्छता लक्ष्य इकाई का रूपांतरण, गोद लेना, रख रखाव, अधिक आवागमन वाले एवं पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता, स्वैच्छिक श्रमदान, प्लास्टिक को न कहें-पुनर्चक्रण अभियान भी आयोजित किया जाएगा।
कोटेश्वर बांध में एजीएम दिनेश चौहान ने अभियान शुरू कराया। इस मौके पर जीएम विजय सहगल, एसके साहू, एजीएम भगत सिंह, एपी बाजपेई, बीडी सेमवाल, संजय पंवार, विपिन सकलानी, डीजीएम मोहन सिंह श्रीस्वाल, डीपीएस रांगण, आशुतोष गैरोला, सोमबीर, विपुल चौधरी, वरिष्ठ प्रबंधक टीएस नेगी, प्रबंधक (जनसंपर्क) मनबीर सिंह नेगी, दीपक उनियाल, गिरीश उनियाल मौजूद थे।
फोटो-18एनटीएच02
नई टिहरी के भागीरथीपुरम में कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाते टीएचडीसी के सीजीएम।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी