नेस्ट फाइन आर्ट्स अकादमी के विद्यार्थियों ने डीएसबी पुस्तकालय व संग्रहालय का किया भ्रमण
नैनीताल, 30 सितंबर (हि.स.)। नेस्ट फाइन आर्ट्स अकादमी के 18 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के दल ने बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित पुस्तकालय और संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। संस्थापक ब्रिजेश शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे दल ने करीब एक घंटे तक पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों व संदर्भ सामग्री की जानकारी ली तथा संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विरासत संबंधी सामग्री का अवलोकन किया।
इस दौरान विद्यार्थियों को अध्ययन एवं शोध में पुस्तकालय की भूमिका तथा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। भ्रमण दल में ब्रिजेश शर्मा, तारा शर्मा, कल्पना कुमारी, पंकज जायसवाल, वैदेही शर्मा, कोमला ओगरा, माला दरयानी, प्रीति कुमारी, प्रज्ञा पांडे, दीप्ति दीक्षित, अंजलि गौतम, अर्चना मिश्रा, आयुषी जैन, अंजलि गहलोत, सोनम जुत्शी, शिवली सिन्हा, सुमन तायल तथा अंजू शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी