कांग्रेसियों ने मनाया गोदियाल का जन्मदिन
पौड़ी गढ़वाल, 24 अप्रैल (हि.स.)। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद नेगी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व आईएएस सुंदरलाल मुयाल की मौजूदगी में केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यकर्ताओं ने गोदियाल की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और “गणेश गोदियाल जिंदाबाद” के नारों से परिसर गूंजता रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी जोश दिखाया।
कहा की गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं और आने वाले चुनाव में कांग्रेस मजबूत स्थिति में रहेगी। कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष गौरव सागर, नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, उपाध्यक्ष यशोदा नेगी, युद्धवीर सिंह रावत, सर्वेश, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह