राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष, आंदोलन की चेतावनी
देहरादून, 24 मई (हि.स.)। जिला कार्यालय के पास स्थित शहीद स्मारक में चिन्हीकरण प्रक्रिया में देरी व चयनित अभ्यर्थियों को सेवायोजन में देरी पर सभी राज्य आंदोलनकारियों में रोष व्यक्त बैठक आयोजित की।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व पूर्व राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप के साथ द्वारिका बिष्ट ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा क़ि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी आज तक शासनादेशों का पालन नहीं हो रहा हैं और ना ही चिन्हीकरण प्रक्रिया को शिथिल किया जा रहा हैं और ना ही चयनित राज्य आंदोलनकारी आश्रितों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिल पा रहा हैं। घोषणा के बाद शासनादेश के बावजूद आज सात माह बाद भी जिलों में चिन्हीकरण की प्रक्रिया भी नहीं हो सकी पालन नहीं किया जा रहा हैं। जिससे प्रदेश के शहीद परिजनों के साथ ही तमाम राज्य आंदोलनकारियों मॆं रोष व्याप्त हैं।
प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती व महासचिव रामलाल खंडूड़ी के साथ सुरेन्द्र रावत ने कहा क़ि इतने लम्बे अरसे के बाद भी शासन ने जिलों को तत्काल चिन्हीकरण एवं कमेटी को अधिकार सम्पन्न करने का आदेश जारी नहीं किया जिससे प्रदेश के आंदोलनकारियों में आक्रोश हैं।
प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी नने आगामी 29-मई को जिलाधिकारी कार्यालय का घिरा किया जायेगा और उनके माध्यम माननीय मुख्यमन्त्री को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। अध्यक्षीय सम्बोधन मॆं सुलोचना भट्ट ने कहा क़ि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच लगातार राज्य आंदोलनकारियों के हितों के साथ राज्य हितों के लिये संघर्षरत रहेगा।
बैठक मॆं केशव उनियाल , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, पूर्व राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप, भगवती सेमवाल, शहीद परिजन ललित भद्री, कमल किशोर डिमरी, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, गणेश डंगवाल, पूरण सिंह लिंगवाल, प्रताप पंवार, सुरेन्द्र रावत, सुरेश नेगी, बिल्लू वाल्मीकि, आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल