मेडिकल काॅलेज निर्माण काे क्रमिक अनशन शाुरू

 


नई टिहरी, 01 सितंबर (हि.स.)। टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में नई टिहरी के गणेश चौक में आयोजित आंदोलन के तहत क्रमिक अनशन शुरू हो गया है। मंगलवार को प्रथम दिन नागरिक मंच के त्रिलोक चंद रमोला, जगजीत सिंह नेगी क्रमिक अनशन पर बैठे। वहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जीतराम भट्ट का सत्याग्रह जारी है।

इससे पहले 16 अगस्त से यहां पर क्रमिक धरना दिया जा रहा था। मंगलवार को बौराड़ी में वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि सीएम घोषणा के तहत नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनाया जाए। विस्थापित शहर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। स्वास्थ्य सेवाओं की समस्या बनी हुई है। सीएम धामी से समिति की वार्ता में भी उन्होंने नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रतिबद्धता जताई है।

ऐसे में जल्द डीपीआर के अनुसार निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जाए। इस मौके पर नरोत्तम ज़ख्मोला, कमल सिंह महर, चंडी प्रसाद डबराल, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, लखवीर चौहान, अमित रतूड़ी, नवीन सेमवाल, सोहन सिंह राणा, संतोष आर्य, मुशर्रफ अली मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी