एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मनाई दीपावली

 


नई टिहरी, 07 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के पर्व पर एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को मिठाई वितरित कर दीपावली की बधाई दी। एसएसपी ने पुलिस परिवार के नन्हे-मुन्ने बच्चों को दीपावली के उपहार भेंट किए।

कर्मियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर कई बार त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर आमजन की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में पुलिस परिवार के साथ त्योहारों की खुशियां साझा करना आपसी विश्वास, अपनत्व और पारिवारिक भावना को मजबूत करता है। सभी पुलिसकर्मियों को निष्ठा, समर्पण एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह, नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, सीएफओ संजीवा कुमार, प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान, चंबा विपिन बहुगुणा मौजूद रहे।

इधर, चंबा में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली मनाई। चंबा के सुमन चौक में एकत्रित होकर सभी ने दीपावली की बधाई दी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवीर पुंडीर, मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री, वीरेंद्र सेमवाल, पूर्ण चंद रमोला, शिव प्रसाद उनियाल, सुशील रमोला, सत्यपाल गुसाईं, कृष्णा, चंदन राणा मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी