एसएमजेएन की क्रीड़ा प्रतियोगिता में नीरज और छात्रा कीर्ति ने जीती ओवरआल चैम्पियन ट्राॅफी
हरिद्वार, 27 फ़रवरी (हि.स.)। एसएमजेएन पीजी कालेज में तीन दिन से चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार काे संपन्न हाे गई। इस प्रतियाेगिता में बीकाॅम के छात्र नीरज और छात्रा कीर्ति ने चैंपियन ट्राफी पर कब्जा किया है।
इस अवसर पर प्राचार्य सुनील बत्रा ने कहा कि मैदान पर हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। महत्वपूर्ण यह नहीं है कि आपने पदक जीता या नहीं, महत्वपूर्ण यह है कि आपने कितनी ईमानदारी , अनुशासन और जुझारूपन के साथ अपनी चुनौती का सामना किया। मुख्य क्रीड़ा अधीक्षक विनय थपलियाल ने कहा कि कॉलेज में भारतीय पारम्परिक खेल खो खो एवं कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे।
प्रतियाेगिता में छात्र वर्ग की 1500 मी. दौड़ में बी. कॉम. के सूजल को प्रथम, बीए की सारिक को द्वितीय एवं बीए के रुद्र कन्याल ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग 1500 मी. दौड़ में प्रथम स्थान बीए की दीक्षा यादव, द्वितीय स्थान दीक्षा शर्मा एवं तृतीय स्थान बी. कॉम. की ज्योति ने प्राप्त किया। छात्र वर्ग 200 मी. में प्रथम स्थान बी. कॉम. के नीरज ने, द्वितीय स्थान बी. कॉम. के सूजल ने और तृतीय स्थान बी. कॉम. के रूद्र तिवारी ने प्राप्त किया। छात्रा वर्ग 200 मी. में बी. कॉम. की कीर्ति ने प्रथम, बीए की दीक्षा यादव ने द्वितीय और बी. कॉम. की सृष्टि भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग चक्का फेंक में प्रथम स्थान बी. कॉम. के प्रिंस ने, द्वितीय स्थान मुंतजिर एवं तृतीय स्थान बी. कॉम. के देव मुकेश ने प्राप्त किया। छात्र वर्ग त्रिकूद में प्रथम स्थान बी. कॉम. के कनिष्क, द्वितीय स्थान मो. सारिक बीए तृतीय स्थान मुंतजिर ने प्राप्त किया। त्रिकूद छात्रा वर्ग में प्रथम कीर्ति द्वितीय कशिश एवं तृतीय स्थान दीक्षा यादव ने प्राप्त किया।
इसी तरह रिले रेस छात्र वर्ग प्रथम स्थान आदित्य, विष्णु, रुद्र और प्रिंस की टीम रही एवं द्वितीय स्थान नीरज, शिव, विनित और मनोज की टीम ने प्राप्त किया। छात्रा वर्ग रिले रेस में प्रथम स्थान कीर्ति, रीना, सृष्टि और कशिश की टीम ने द्वितीय स्थान दीक्षा यादव, दिक्षा शर्मा, प्रियंका और तान्या की टीम ने प्राप्त किया। इस वर्ष छात्र वर्ग की ओवरआल चैम्पियनशिप बी.कॉम के नीरज और छात्रा वर्ग की ओवरआल चैम्पियनशिप बीकाम की छात्रा कीर्ति ने जीती।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला