हनुमान गढ़ी मंदिर में श्रीराम सेवक सभा के कलाकारों ने प्रस्तुत किये राम भजन

 


नैनीताल, 26 अक्टूबर (हि.स.)। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में श्रीराम सेवक सभा के कलाकारों ने हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान आरती और राम भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण राममय कर दिया। कलाकारों ने ‘कण-कण में श्रीराम’, ‘हमारे साथ रघुनाथ तो’, ‘श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन’ और ‘भये प्रकट कृपाला दीनदयाला’ जैसे भजन प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर हनुमान गढ़ी मंदिर समिति के प्रबंधक एमपी सिंह, शैलेंद्र साह, आयुष भंडारी और दीपक ने श्रीराम सेवक सभा के बाल कलाकारों को राम प्रसादी और प्रसाद भेंट किया। श्रीराम सेवक सभा नैनीताल के अध्यक्ष मनोज साह ने मंदिर समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मनोज साह, अशोक साह विमल चौधरी, भुवन बिष्ट, मिथिलेश पांडे, अतुल साह, हरीश राणा, दीपक साह, आनंद बिष्ट, राहुल जोशी, रक्षित साह, अरुण, युवराज सिंह और कोहली बहनों सहित अन्य लोग शामिल रहे। भजनों में संगीत सहयोग भुवन बिष्ट, राहुल जोशी और युवराज सिंह ने दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी