जलवायु परिवर्तन पर प्रस्तुतीकरण में श्रेया पुरोहित ने बाजी मारी
पौड़ी गढ़वाल, 16 नवंबर (हि.स.)। युवा कल्याण विभाग की ओर से विकसित भारत युवा नेतृत्व कार्यक्रम के तहत जलवायु परिवर्तन विषय पर आयोजित जनपद स्तरीय प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में श्रेया पुरोहित ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये प्रतिभागी दो टीमों में शामिल होकर राज्य स्तर पर पौड़ी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि डॉ. बीजीआर परिसर पौड़ी में आयोजित प्रतियोगिता के लिए मूल्यांकन के आधार पर 25 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। इनमें से 13 प्रतिभागियों ने प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में श्रेया पुरोहित प्रथम, ऋषिराज रावत द्वितीय, अक्षत बडोनी तृतीय, अदिति गुसाईं चतुर्थ, प्रज्ज्वल बिष्ट पंचम और शिल्पी गुसाईं षष्ठम स्थान पर रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह