खिट्टा गांव में सात दिवसीय पांडव लीला का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

 


नई टिहरी, 10 नवंबर (हि.स.)। प्रतापनगर ब्लॉक की भदूरा के ग्राम पंचायत खिट्टा में सात दिवसीय पारंपरिक पांडव लीला का जल कलश यात्रा ंव मां भगवती की विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हो गया। ग्रामीणों ने पांडव पात्रों से खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। ग्राम पंचायत खिट्टा और मंजखेत के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से पांडव लीला का शुभारंभ किया। दोनों गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा व ढोल-दमाऊ के साथ जल कलश यात्रा निकाली।

पहले दिन पात्रों ने महाभारत के पांडवकालीन प्रसंगों व लोक संस्कृति की जीवंत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। लीला समिति की ओर से उनका सम्मान समारोह भी कराया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पांडव लीला में पहंुचकर इसका लुत्फ उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में प्रत्येक तीन साल में सामूहिक पांडव लीला का मंचन कराया जाता है।

इससे हमारी सनातन संस्कृति का संरक्षण भी होता है। इस मौके पर आनंद सिंह रावत, फूल सिंह, विक्रम सिंह, नरेश सिंह, सावन सिंह, गोकुल सिंह, सुंदर सिंह रावत, गोविंद सिंह, अनीता देवी, सोहन सिंह, कमल सिंह, मनमोहन सिंह, राजेंद्र पोखरियाल, चंदन सिंह रावत, विकास पोखरियाल, महेश रावत, पप्पू पोखरियाल, पंचम सिंह, रमेश सिंह, आनंद सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी