सतपाल महाराज ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात
देहरादून, 13 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई।
सतपाल महाराज ने पार्टी अध्यक्ष को उत्तराखंड में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से पर्यटन, संस्कृति एवं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, साहसिक पर्यटन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों से भी अवगत कराया। नितिन नवीन ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल