रोटरी क्लब नैनीताल का 75वां स्थापना समारोह कल, जिला गवर्नर आएंगे
नैनीताल, 08 सितंबर (हि.स.)। रोटरी क्लब नैनीताल की ओर से जिला गवर्नर की आधिकारिक यात्रा एवं क्लब के 75वें स्थापना समारोह का आयोजन बुधवार, 9 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.30 बजे आरिफ कैसल में सभा से होगी। इसके बाद 11 बजे भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में जिला गवर्नर का स्वागत, एनसीसी परेड व सलामी, फुटबॉल टीम का परिचय और खिलाड़ियों को फुटबॉल किट का वितरण किया जाएगा। इसके बाद जिला गवर्नर संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे नगर पालिका स्कूल में आधिकारिक हस्तांतरण समारोह तथा दोपहर एक बजे रोटरी सेल्फी प्वाइंट एवं कैनेडी पार्क में हस्तांतरण समारोह होगा। दोपहर 1.30 बजे बोट हाउस क्लब में भोजन तथा इसके इसके बाद शाम 5.45 बजे बोट हाउस क्लब में रोटरी क्लब नैनीताल का 75वां स्थापना समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार मौसम और मौके की परिस्थितियों के आधार पर कार्यक्रमों के समय में बदलाव भी किया जा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी