राष्ट्रव्यापी नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम प्रशिक्षण दिवस
हल्द्वानी , 10 मई (हि.स.)। राष्ट्रव्यापी वन डे, वन नेशन,वन मिशन,सेविंग न्यू बोर्न लाइफ्स , वन ब्रिथ एट ए टाइम मुहिम के तहत सम्पूर्ण भारत वर्ष में नवजात पुनर्जीवन कार्यशाला का आयोजन किया गया । राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में कार्यशाला का शुभारंभ डॉ ऋतु रखोलिया, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग द्वारा किया गया।
यह कार्यक्रम देश की स्वास्थ्य सेवा में एक ऐतिहासिक कदम है यह कार्यशाला पूर्णत: हैंड्स ऑन एवं सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण अभियान है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नवजात को जन्म के पहले ही सुरक्षित जीवन प्रदान करना है। हर वर्ष अनेक नवजात शिशुओं को स्वास लेने में मदद की आवश्यकता होती हैं। जन्म के बाद का पहला गोल्डेन मिनट नवजात के जीवन एवं मृत्यु के बीच निर्णायक भूमिका निभाता हैं।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ ऋतु रखोलिया, डॉ साक्षी के अलावा बाल रोग विभाग, स्त्री एवं प्रसूति विभाग के चिकित्सक एवं नर्सिंग अधिकारियों ने भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता